Sarkari Naukri: इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोशन ऑफ इंडिया ने निकाली टेक्निकल ऑफिसर पदों के लिए सरकारी नौकरियां, ऐसे करें आवेदन
इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोशन ऑफ इंडिया ने निकाली टेक्निकल ऑफिसर पदों के लिए सरकारी नौकरियां, ऐसे करें आवेदन नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Sarkari Naukri: इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोशन ऑफ इंडिया (ईसीआईएल) ने देश में विभिन्न प्रोजेक्ट साइट्स पर विभागों में टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। भारत सरकार के परमाणु उर्जा विभाग के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ईसीआईएल ने जिन विभागों के लिए रिक्तियां घोषित की हैं उनमें कंट्रोल एवं इंस्ट्रूमेंटेशन, कंट्रोल सिस्टम ग्रुप, टेलीकॉम डिविजन, स्मार्ट गवर्नेंस सोल्यूशन डिविजन, सिक्यूरिटी सिस्टम और प्रोजेक्ट्स डिविजन शामिल हैं। इन सभी विभागों के लिए दुर्गापुर, कोचीन, मुंद्रा, हैदराबाद, मुंबई, चंडीगढ़ और चेन्नई साइट्स के लिए भर्ती की जानी हैं। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, ecil.co.in पर दिये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए ईसीआईएल द्वारा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2020 (शाम 4 बजे तक) न...